मद्रास हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान महिला के साथ इंटिमेट हुआ वकील, सस्पेंड
मद्रास हाई कोर्ट के एक वकील को एक मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान महिला के साथ कथित अनुचित व्यवहार करने को लेकर निलंबित कर दिया गया।
चेन्नई, 22 दिसंबर। मद्रास हाई कोर्ट के एक वकील को एक मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान महिला के साथ कथित अनुचित व्यवहार करने को लेकर निलंबित कर दिया गया।

मामले का निस्तारण होने तक किसी भी अदालत में प्रैक्टिस पर रहेगी रोक
तमिलनाडु और पुडुचेरी की बार काउंसिल की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिवक्ता आर.डी. संतन कृष्णन के सभी अदालतों, अधिकरणों और भारत में अन्य प्राधिकारों में वकालत करने पर तब तक के लिए रोक लगा दी गई है, जब तक कि कथित अश्लील व्यवहार को लेकर उनके खिलाफ लंबित अनुशासनात्मक कार्यवाही का निस्तारण नहीं हो जाता।

कोर्ट ने पुलिस को दिया मामले की गहन जांच का निर्देश
पोर्टफोलियो जज पीएन प्रकाश और आर हेमलता ने संथाना कृ्ष्णन के खिलाफ स्वयं अवमानना की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने पुलिस की सीबी-सीआईडी शाखा को इस सिलसिले में एक मामला दर्ज करने और मुद्दे की गहन जांच करने तथा 23 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। जजों ने तमिलनाडु बार काउंसिल को वकील के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए, तत्काल प्रभाव से उनकी प्रेक्टिस पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

इस तरह की हरकतों पर मूकदर्शक बने रहीं रह सकते
वीडियो में कथित तौर पर वकील को एक महिला के साथ अंतरंग मुद्रा में दिखाया गया है, जबकि इसी दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर एक मामले की सुनवाई चल रही थी। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पीठ ने कहा कि अदालत की कार्यवाही के बीच जब सार्वजनिक रूप से इस तरह की हरकत हो तो अदालत मूकदर्शक बनी हुई नहीं रह सकती है। अदालत ने शहर के पुलिस आयुक्त तो इस विवादित वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने का भी निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications