जामिया लाइब्रेरी वीडियो पर बोले नजीब जंग- मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने जामिया मिलिया इस्लामिया की लाइब्रेरी से सामने आए वीडियो की जांच की मांग की है। जंग ने कहा है कि वीडियो में पुलिस लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों की पिटाई करती दिख रही है। इस पर दिल्ली पुलिस को अपना पक्ष रखना चाहिए, साथ ही इस मामले की एक उच्चस्तरीय जांच भी जरूरी है ताकि स्थिति साफ हो। जामिया के पूर्व वीसी नजीब जंग ने कहा कि अगर कोई छात्र पुलिस पर पत्थर चलाकर लाइब्रेरी में छुपा, जैसा कि कुछ लोगों का दावा है तो वो भी गलत है। उसकी भी हम निंदा करते हैं।

रविवार को जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सुरक्षाबल लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों पर डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक साथ कई पुलिसकर्मी लाइब्रेरी में घुसते हैं और छात्रों को लाठियों से पीटने लगते हैं।
जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने इस वीडियो पर कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ झलक रहा है कि पुलिस बल राज्य प्रायोजित हिंसा को अंजाम दे रही है। जामिया के छात्र अपने एग्जाम की तैयारी रीडिंग हॉल में कर रहे थे तभी पुलिस ने उनपर बर्बरता की। वहीं, इस वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो में कुछ नकाबपोश लोग भी दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच को पहले ही जांच सौंपी जा चुकी है। सभी वीडियो की जांच की जाएगी।
दरअसल, जामिया के छात्र 15 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को रोका था। इस दौरान जामिया के छात्रों और प्रशासन ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने लाइब्रेरी, क्लासरूम, हॉस्टल और मस्जिद तक में घुसकर छात्रों को मारा है। पुलिस ने इससे साफ इनकार कर दिया था। अब दो महीने बाद लाइब्रेरी का वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस लाइब्रेपी में बैठे छात्रों पर बुरी तरह से लाठियां बरसा रही है।
मामले पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है। एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है। गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा। इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो सरकर की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी।'
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications