दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का आज निधन हो गया, उन्होंने अंतिम सांस अस्पताल में ली। मांगे राम गर्ग 2003 में विधानसभा में चुनकर पहुंचे थे, पेशे से वह हलवाई थे। पिछले काफी दिनों से मांगे राम गर्ग बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मांगे राम गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया था।

शरीर दान किया
बता दें कि दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में मांगेराम का इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा, जोकि अशोक विहार फेज 2 में स्थित है। यहां पर 11.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां तमाम भाजपा नेता और अन्य राजनीतिक दल के नेता पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि मांगे राम गर्ग ने अपने शरीर को दान देने का संकल्प लिया था, लिहाजा उनका शव 1 बजे अस्पताल को दान दे दिया जाएगा।

कल हुआ था शीला दीक्षित का निधन
बता दें कि गांधी परिवार के बेहद करीब और कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश के बड़े नेताओं में शुमार शीला दीक्षित अब हमारे बीच में नहीं हैं, शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में दोपहर 3:55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, शीला दीक्षित का यूं अचानक चले जाना कांग्रेस के लिए किसी कुठाराघात से कम नहीं है, अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही पार्टी के लिए ये एक अपूर्णननीय क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है, शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।

आज होगा शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार
शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित आवास पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा इसके बाद करीब सवा 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा,जहां कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे दिल्ली की पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार होगा।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications