अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने लॉन्च की नई क्षेत्रीय पार्टी
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी को लॉन्च किया है। उन्होंने अपनी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले लॉन्च किया है और उनका कहना है कि मैं डेमोक्रेट हूं, अरुणाचल प्रदेश के लोग डेमोक्रेट हैं।
गेगोंग की नई राजनीतिक पार्टी का नाम अरुणाचल डेमोक्रेटिक पार्टी है। पार्टी को लॉन्च करते हुए गेगोंग ने कहा कि मैं डेमोक्रेट हूं और अरुणाचल प्रदेश के लोग भी डेमोक्रेट हैं लिहाजा पार्टी भी डेमोक्रेटिक होनी चाहिए। यह परिवारवाद वाली या सांप्रदायिक पार्टी नहीं है।

अरुणाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव दोनों होने हैं, ऐसे में गेगोंग की यह नई पार्टी दोनों चुनावों में हिस्सा लेगी। इस नई पार्टी को आधिकारिक तौर पर सोमवार को लॉन्च किया गया है। पार्टी प्रदेश में सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्टी के गठन का मुख्य एजेंडा प्रदेश को बेहतर स्थिति में लेकर जाना है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है और लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर मुहैया कराना है, कानून व्यवस्था को बेहतर करना है। अगर पार्टी 2024 के चुनाव में सत्ता में आती है तो हम एक बार फिर से प्रदेश को छठी अनुसूचि में लाने की मांग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications