पूर्व कैबिनेट सचिव टीआरएस सुब्रमण्यम का 79 वर्ष की आयु में निधन
नई दिल्ली। पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सुब्रमण्यम के निधन पर आईएएस असोसिएशन ने ट्वीट करके लिखा कि टीआरएस सुब्रमण्यम के निधन की खबर काफी चकित करने वाली है। वह हमारे सबसे बड़े अधिकारी थे, आईएएस समुदाय व देश के लिए यह बड़ी क्षति है। हम उनके निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदन व्यक्त करते हैं और उन्हे अपनी श्रद्धाजलि देते हैं।

आपको बता दें कि सुब्रमण्यम 1 अगस्त 1996 से 31 मार्च 1998 तक कैबिनेट सचिव थे। उनके निधन की वजह अभी मालूम नहीं हो सकी है। रक्षामंत्री निर्माल सीतारमण, केंद्रीय राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह व आला आईएएस अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। जीतेंद्र सिंह ने ट्वीट करके लिखा कि पूर्व कैबिनेट सचिव के निधन से काफी दुखी हैं, भगवान उनके परिवार और पूरे आईएएस असोसिएशन को हिम्मत दे। सुब्रमण्यम कई डिबेट में देखे जाते थे। स्कूल एजूकेशन एंड लिटरेसी विभाग के सचिव अनिल स्वरूप ने ट्वीट करके सुब्रमण्यम के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि बिछड़े सभी बारी-बारी।












Click it and Unblock the Notifications