पूर्व बैंकर और AAP नेता मीरा सान्याल की कैंसर से मौत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की पूर्व सीईओ मीरा सान्याल की 58 साल की उम्र में मौत हो गई है। सान्याल पिछले कुछ सालों से कैंसर से जुझ रही थीं जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें की सान्याल ने 31 दिसंबर 2018 को आखिरी बार ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो सोशल मीडिया से कुछ वक्त तक दूर तक रहने वाली हैं।

Former banker and Aam Aadmi Party member Meera Sanyal passes away

सान्याल ने एक बार लोकसभा चुनाव में भी हिस्सा लिया था हालांकि जीत नहीं मिल सकी। AAP नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट में उनकी मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा कि देश ने एक तेज इकोनॉमिक मस्तिष्क और एक कोमल आत्मा खो दी है। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी ट्वीट कर सान्याल की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि मीरा सान्याल लगभग 30 साल तक सफल बैंकर के रूप में कार्य किया। उसके बाद 2009 में उन्होंने इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वो मुंबई से लोकसभा चुनाव भी लड़ी। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और मुंबई साउथ से ही चुनाव लड़ी थीं। राजनीतिक में प्रवेश और चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने बैंक के सीईओ के तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन वो चुनाव नहीं जीत पाईं।

यह भी पढ़ें- CBI के मुख्य सूचना अधिकारी अभिषेक दयाल समेत 6 संयुक्त निदेशकों का तबदला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+