CBI के मुख्य सूचना अधिकारी अभिषेक दयाल समेत 6 संयुक्त निदेशकों का तबादला

नई दिल्ली। आलोक वर्मा को सीबीआई चीफ पद से हटाए जाने के बाद भी एजेंसी ने तबादलों को दौर जारी है। शुक्रवार शाम सीबीआई के मुख्य सूचना अधिकारी अभिषेक दयाल का तबादला निदेशक प्रकाशन विभाग में कर दिया गया। इसके साथ-साथ 6 संयुक्त निदेशकों का भी तबदला कर दिया गया है। बता दें कि सेलेक्ट कमेटी की बैठक में सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को निदेशक पद से हटाने का फैसला किया गया।

CBI Chief Information Officer Abhishek Dayal transferred to Director Publications Division

इसके बाद एम नागेश्वर राव को आखिरी आदेश तक अंतरिम निदेशक नियुक्त कर दिया गया।मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने वर्मा को पद पर बहाल किया था। राहत मिलने के दो दिन बाद ही आलोक वर्मा को सेलेक्शन पैनल ने सीबीआई निदेशक पद से हटा दिया गया। आलोक वर्मा का तबादला कर उन्हें दिल्ली डीजी फायर सर्विस, सिविल डिफेंस व होमगार्ड्स बनाया गया जिसका पदभार ग्रहण करने से वर्मा ने मना कर दिया है। वर्मा के तबादले के बाद राव को अंतरिम निदेशक बनाया गया। राव ने पद संभालते ही वर्मा के लिए फैसलों को पलट दिया।

सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना और डायरेक्टर आलोक वर्मा ने एक दूसरे पर रिश्वत के आरोप लगाए थे। केंद्र सरकार ने 23 अक्टूबर 2018 को दोनों ही अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया था और नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बना दिया था। इस फैसले के खिलाफ आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 77 दिन बाद दोबारा बहाल कर दिया लेकिन नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने उन्हें दो दिन बाद ही पद से हटा दिया।

यह भी पढ़ें- CBI: आलोक वर्मा के सभी फैसलों को अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने बदला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+