दुखद: पूर्व एटॉर्नी जनरल जी. वाहनवती का लंबी बीमारी के चलते निधन
नई दिल्ली। न्याय व सामाजिक पहलू में अग्रणी रहे पूव्र अटॉर्नी जनरल जी. वाहनवती का निधन हो गया। पूर्व अटॉर्नी जनरल जी. वाहनवती का लंबी बीमारी के बाद निधन, 65 वर्ष के थे। गौरतलब है गुलाम ई वाहनवती ने कोल ब्लॉक आवंटन पर यूपीए सरकार में हुई गलतियों पर शक ज़ाहिर किया था।

अपने न्यायिक व प्रशासनिक सूझबूझ के लिए जाने वाले वाहनवती बेहद स्पष्टवादी माने जाते थे। कई बार उन्होंने जनहित में ऐसे बयान भी दिए जो सरकार के पक्ष में नहीं होते थे। देश और समाज की नजर में उन्होंने अपनी विशेष छवि बनाई थी। उनकी कमी पिछली सरकारों समेत आज के नौकरशाहों को खूब खलेगी।












Click it and Unblock the Notifications