अरुणाचल के पूर्व CM नबाम तुकी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी के तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद तुकी ने 8 मार्च को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को अपना इस्तीफा भेज दिया।
एपीसीसी महासचिव ग्यामर ताना ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया क्योंकि, वह विधायकों को अन्य राजनीतिक दलों में जाने से नहीं रोक सके।

तुकी राज्य में सागली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस महीने की शुरुआत में, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता और पूर्वी सियांग जिले के मेबो से छह बार विधायक रहे लोम्बो तायेंग बीजेपी में शामिल हो गए। दो अन्य कांग्रेस विधायक, जो पिछले महीने बीजेपी में शामिल हुए थे। जिनमें निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications