कांग्रेस की टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ेंगी शाजिया इल्मी!

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। शाजिया इल्मी फिर से सियासत की दुनिया नया में सक्रिय होने के लिए बेताब हैं। आम आदमी को उसके नेतृत्व के साथ विभिन्न मसलों पर मतभेद होने के कारण अलविदा कहने वाली शाजिया अब कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।

कांग्रेस से मिला न्योता

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में सम्मानजनक स्थान देने का वादा किया किया। वे दिल्ली कांग्रेस के कई नेता संपर्क में हैं। उनमें प्रवक्ता मुकेश शर्मा शमिल हैं। चूंकि दिल्ली विधान सभा चुनाव की संभावनाएं बन रही हैं तो माना जा रहा है कि वह कांग्रेस की टिकट पर आर.के.पुरम या ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने पिछला दिल्ली विधान सभा का चुनाव आर.के.पुरम से लड़ा था। वो बहुत कम अंतर से हार गई थीं। इसलिए शाजिया दुबारा से आरके पुरम से अपना भाग्य आजमा सकती हैं।

जानकारों का कहना है कि वह ग्रेटर कैलाश से भी कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकती है। वह राजधानी के इस पॉश इलाके में रहती हैं। यहां पर वह सामाजिक कार्यों में काफी पहले से सक्रिय हैं। शाजिया इल्मी पिछला लोकसभा चुनाव नई दिल्ली सीट से लड़ना चाहती थीं। पर पार्टी ने उन्हें गाजियाबाद से टिकट दी। सबको मालू है कि उऩ्होंने बड़े ही बेमन से चुनाव लड़ा था गाजियाबाद से।

कांग्रेस की कवायद

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि चूंकि पार्टी की पहले विधान सभा चुनावों में और फिर लोकसभा चुनावों में हालत बहुत बुरी हो चुकी है,इसलिए पार्टी के नेता चाहते हैं कि अन्य दलों के बेहतर छवि के नेताओं को तोड़ कर कांग्रेस से जोड़ा जाए। इसी क्रम में शाजिया को कांग्रेस में लाने की कवायद चल रही है। सनद रहे कि आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद उनका कांग्रेस में जाना लगता है। वह बीजेपी में तो शायद ही जाएं। कांग्रेस उन्हें इसलिए भी लेना चाहती है क्योंकि वह बेहद जाना-पहचाना चेहरा है। एक जमाने में एक प्रमुख टीवी चैनल में एंकर के रूप में जुड़े होने के कारण उन्हें आम जनता तो पहचानती है।

शाजिया इलमी से जुड़ी कुछ बातें पढ़ें स्लाइडर में।

शाजिया इल्मी

शाजिया इल्मी

शाजिया इल्मी अन्ना हजारे के इंडिया अंगेस्ट करप्शन में सक्रिय थीं।

कानपुर से ताल्लुक रखती हैं

कानपुर से ताल्लुक रखती हैं

शाजिया का संबंध कानपुर के कांग्रेस म से जुड़े परिवार से हैं।

पिता पत्रकार

पिता पत्रकार

शाजिया के पिता कानपुर के मशहूऱ अख़बार सियासत जदीद के संपादक थे।

श‍िमला से की पढ़ाई

श‍िमला से की पढ़ाई

शाजिया की शिक्षा सेंट मेरी स्कूल, कानपुर और फिर सेंट बेड्स कालेज, शिमला में हुई।

रह चुकी हैं न्यूज एंकर

रह चुकी हैं न्यूज एंकर

वह स्टार न्यूज की एंकर थीं। पत्रकारिता छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+