पाक उच्चायुक्त को भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया तलब
नई दिल्ली। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को विदेश सचिव एस. जयशंकर ने तलब किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी।

बताया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हुए हमले और मंगलवार (20 सितंबर ) को उरी सेक्टर में ही पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन को लेकर भारत ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
बासित को तलब करने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यह जानकारी दी कि भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि वे जनता के सामने यह कहें कि वे भारत के खिलाफ आतंक करने वालों को इजाजत नहीं देगें।
अब भी आतंकी की मशीनरी है संपन्न
स्वरूप ने कहा कि उरी हमले इस बात को साबित करते हैं कि पाक में आज भी आतंक की मशीनरी संपन्न है।
स्वरूप ने कहा है कि उरी से हमें पाक मार्क ग्रेनेड, कम्यूनिकेशन इक्विपमेंट, खाने और पाकिस्तान में निर्मित दवाईयां मिली हैं।
उन्होंने बताया कि विदेश सचिव जयशंकर ने पाक उच्चायुक्त को बताया है कि अभी भी सीमा पर आतंकियों और सेना के बीच दो एंकाउंटर हो रहे हैं।
WATCH: MEA Spokesperson Vikas Swarup speaks on Pakistan Envoy Abdul Basit summoned by Foreign Secy S Jaishankar pic.twitter.com/LmPkuX6Xwe
— ANI (@ANI_news) September 21, 2016
We demand that Pakistan lives up to its public commitment to refrain from supporting & sponsoring terrorism against India #UriAttack pic.twitter.com/fytV5fcgl2
— Vikas Swarup (@MEAIndia) September 21, 2016












Click it and Unblock the Notifications