विदेश मंत्री एस जयशंकर का 2 दिवसीय तजाकिस्तान दौरा, एससीओ की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, जुलाई 12: विदेश मंत्री एस जयशंकर 13-14 जुलाई को तजाकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान एस जयशंकर विदेश मंत्रियों की एससीओ काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। तजाकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन के निमंत्रण पर एस जयशंकर मंगलवार को तजाकिस्तान की यात्रा के लिए रवाना होंगे, जिसकी जानकारी सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से साझा की गई है।

Foreign Minister S Jaishankar

दौरे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी, क्योंकि यह इस साल एससीओ काउंसिल अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहीं 16-17 सितंबर 2021 को दुशांबे में आगामी एससीओ काउंसिल ऑफ स्टेट्स ऑफ स्टेट्स की तैयारी का आकलन करेगा और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। वहीं बताया गया कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इसके अलावा अफगानिस्तान में एससीओ संपर्क समूह की बैठक में भी भाग लेंगे, जो 14 जुलाई को होगी।

बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकार ने जॉर्जिया में दो दिनों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने रूस की यात्रा पूरी की थी। अपनी रूस यात्रा के दौरान मॉस्को में भारत और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच अफगानिस्तान में बढ़ती हुई हिंसा पर चर्चा की गई। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरो के साथ मीटिंग के बाद एक साझा प्रेस कांफ्रेस में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि अफगानिस्तान के हालात बेहद चिंताजनक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+