मनमोहन सिंह पर बनने वाली फिल्म में विदेशी एक्टर्स निभाएंगे सोनिया और राहुल गांधी का किरदार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनने जा रही फिल्म में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का रोल विदेशी एक्टर्स निभाएंगे।

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनने जा रही फिल्म में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का रोल विदेशी एक्टर्स निभाएंगे। राहुल गांधी का रोल इंडो-आइरिश एक्टर निभाएंगे जिन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वहीं फिल्म में उनकी मां की भूमिका में इटली की एक्ट्रेस दिख सकती हैं। फिल्म निर्माताओं ने एक्टर्स की पहचान उजागर करने से मना कर दिया है।

Sonia Gandhi Rahul Gandhi

फिल्म मनमोहन सिंह पर आधारित किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बन रही है जो उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने लिखी थी। संयोग की बात है कि किताब साल 2014 के आम चुनाव से कुछ वक्त पहले आई थी और अब फिल्म भी 2018 दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। रिलीज के कुछ महीनों बाद ही यानी 2019 में दोबारा से आम चुनाव होने हैं।

इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार फिल्म अभिनेता अनुपम खेर निभा रहे हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, संजय बारू और सोनिया गांधी के राजनैतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल का किरदार भारतीय अभिनेता ही निभाएंगे। फिल्म की अधिकतर शूटिंग विदेश में की जाएगी ताकि शरारती तत्व शूटिंग न रोक पाएं।

फिल्म का निर्माण 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्में बना चुके सुनील बोहरा बना रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक हंसल मेहता फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखेंगे और विजय रत्नाकर गुट्टे फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ ही वो बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+