दीपावली की खुशियों में पड़ सकती है खलल, इन इलाकों में बारिश की आशंका
नई दिल्ली। आज देश में पूरे हर्षोउल्लास से दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन इस त्योहार में खलल पड़ सकता है। दरअसल, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कोलकाता और पश्चिम बंगाल के गांगेय में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके साथ बिहार और झारखंड में भी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर में भी बारिश हो सकती है। बुधवार (18 अक्टूबर) देर शाम गुमला, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर,समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी। देर तक हुई बारिश के कारण त्योहार के लिए बाजार करने आए लोगों के साथ-साथ व्यापारी भी परेशान रहे।

इससे पहले बारिश के कारण इन इलाकों में दशहरा भी प्रभावित रहा है। बारिश के कारण पूजा पंडालो में भक्त कम आए जिससे व्यापारियों के साथ-साथ पर्व पर भी असर पड़़ा। दूसीर ओर मौसम विभाग के मुकाबिक कोलकाता में शनिवार तक हल्की बारिश के हो सकती है।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वे समुद्र की ओर ना जाएं। पूर्वानुमान में कहा गया है कि 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications