FORDA ने कहा रेजिडेंट डॉक्टर नहीं अटेंड करेंगे ओपीडी, हड़ताल रहेगी जारी
FORDA ने कहा रेजिडेंट डॉक्टर नहीं अटेंड करेंगे ओपीडी, हड़ताल रहेगी जारी
नई दिल्ली, 27 नवंबर। काउंसलिंग 2021 में देरी को लेकर फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने 27 नवंबर से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। शनिवार शाम FORDA ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऑनलाइन मीटिंग में उसने देश भर के सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से शनिवार, 27 नवंबर से ओपीडी सेवाओं से हटने का अनुरोध किया था और आगे भी वो ओपीडी सेवाएं नहीं देंगे। हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
Recommended Video

बता दें एसोसिएशन ने हड़ताल करने की जानकारी गुरुवार 25 नवंबर को दी थी। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर देश भर के सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को 27 नवंबर से ओपीडी सेवाओं से हटने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि एसोसिएशन ने इस देशव्यापी हड़ताल की योजना इसलिए बनाई क्योंकि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि नीटी पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग चार सप्ताह के लिए स्थगित की जा रही है।
आज सरकार के साथ हुई मीटिंग के बाद कोई हल नहीं निकलने के बाद बाद एसोसएिशन ने देश भर में रेजिंडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रखते हुए फिलहाल ओपीडी का बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है।
नीट पीजी प्रवेश में रिजरर्वेशन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी का निर्धारण करने के लिए 8 लाख रुपये वार्षिक आय मानदंड पर पुनर्विचार किया जा रहा है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जिस वजह से नीट पीजी काउंसलिंग में देरी हो रही है। नीट की काउंसलिंग में देरी के कारण FORDA ने ये देशव्यापी हड़ताल की है।












Click it and Unblock the Notifications