सावधान! प्राइवेट बसों और ढाबे पर इस तरह यात्रियों से जबरन ऐंठे जा रहे पैसे, Video में हुआ खुलासा
नई दिल्ली, 16 जुलाई। कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लाखों लोगों ने अपनों को खोया। हालांकि कोविड की दूसरी लहर के बाद प्रतिबंधों में छूट मिलने के साथ ही जिंदगी वापस पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही है। इस बीच लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ टूर एंड ट्रैवल कंपनियां और हाईवे के किनारे बने ढाबे धोखाधड़ी और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। ऐसा लगता है मानों कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई प्राइवेट बस कंपनियां और ढाबा मालिक अब गैरकानूनी तरीके से यात्रियों से पैसे वसूल कर करना चाहते हैं।

टूर एंड ट्रैवल कंपनी पर लगे आरोप
बीते सोमवार दिल्ली के खजूरी खास इलाके से ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां, पंजाब के लुधियाना से दिल्ली आ रहे कुछ बस यात्रियों को बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि क्लासिक टूर एंड ट्रैवल कंपनी ने उनसे एयर कंडीशनर (एसी) बस का किराया चार्ज किया लेकिन पूरे रास्ते उन्हें चिपचिपाती गर्मी में ही सफर तय करना पड़ा। कई यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया है कि टूर एंड ट्रैवल की मिली भगत के चलते ढाबे पर भी उनसे जबरन खाने के अधिक पैसे वसूले गए।

देर रात तक थाने के सामने बैठे रहे पीड़ित
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिल्ली के खजूरी खास पुलिस स्टेशन पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित यात्री अपने साथ हुए धोखाधड़ी की कहानी बयां कर रहे हैं। इन यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वीडियो में यात्रियों ने बताया कि बस रास्ते में एक ढाबे पर रुकी जहां पहले उन्हें 60 रुपए का खाना खिलाकर 380 रुपए का बिल थमाया गया, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनसे पैसे ना होने की सूरत में अपना मोबाइल जमा कराने के लिए कहा गया। इनमें से कुछ के यात्रियों के पास तो इतने पैसे भी नहीं बचे थे कि वह दिल्ली से अपने घर तक का सफर पूरा कर सकें।

यात्रियों ने लगाए ये आरोप
एक यात्री ने बताया, 'हमारे साथ मारपीट भी की गई, एसी वोल्वो का टिकट लेने के बावजूद एसी नहीं चलाया ऊपर से महिला यात्रियों के साथ बदतमीजी भी की।' एक अन्य यात्री ने यह भी आरोप लगाया है कि दो सीट के लिए भुगतान करने के बाद जबरन चार लोगों को बिठाया गया। पिछले 3 घंटे से खजूरी थाने के सामने बैठे हुए हैं लेकिन पुलिस की तरफ से भी हमें कोई मदद नहीं मिली। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला लुधियाने का है तो वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

टूर एंड ट्रैवल कंपनी ने क्या कहा?
वन इंडिया हिंदी की टीम ने जब क्लासिक टूर एंड ट्रैवल के लुधियाना स्थित ऑपरेटर रविंदर सिंह से इस मामले में बात की तो उन्होंने यात्रियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि यह मामला क्लासिक टूर एंड ट्रैवल से जुड़ा नहीं है, मामला यात्रियों और ढाबे वालों के बीच हुए विवाद का है जिसका गुस्सा वह कंपनी पर उतार रहे हैं। रविंदर सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा कि बस हर तरफ से एयर पैक है बाहर की हवा आने का कोई जरिया नहीं है, ऐसा हो ही नहीं सकता कि बिना एसी के उसे चलाया जा सके।

'दिल्ली में पहुंच कर क्या हुआ नहीं जानते'
रविंदर सिंह ने कहा, 'बस में एसी ना चले ऐसा नहीं हो सकता है और बीच रास्ते में ढाबेवालों के साथ उनका क्या विवाद हुआ इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। यात्रियों ने बस में आराम से सफर किया, दिल्ली में पहुंच कर क्या हुआ वो हम नहीं जानते। यात्रियों ने टिकट क्लासिक टूर एंड ट्रैवल से ना लेकर किसी एजेंट के जरिए लिया होगा। वो अपना कमिशन काट के सवारी हमें दे देता है।' रविंदर सिंह ने आगे कहा कि उनके पास सभी डिलक्स बसें हैं, वोल्वो कोई भी नहीं है।

वीडियो में दिखी AC विवाद की सच्चाई
इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जो कि सफर के दौरान यात्रियों द्वारा बस के अंदर ही रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस का मेन गेट खुला हुआ है और महिलाएं फर्श पर बैठी हुई हैं। ड्राइवर केबिन का गेट खुला होने का मतलब यही है कि बस में एसी नहीं चल रहा है। वीडियो में यात्री को कहते सुना जा सकता है कि गाड़ी नंबर UP17AT2365, पिछले 4 घंटे से एसी नहीं चल रहा है। यात्रियों के साथ हुई इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने पल्ला झाड़ते हुए इसे पंजाब का मामला बताया, बड़ा सवाल ये है कि क्या यात्री इन बसों में सुरक्षित हैं। रास्ते में उनके साथ कोई भी वारदात होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा, इस मामले के देखते हुए यह बात तो साफ है कि पुलिसिया तंत्र को सेंट्रलाइज किया जाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बड़े अस्पतालों में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां जारी, बच्चों के लिए तैयार हैं 150 ICU बेड
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications