दिल्ली के बड़े अस्पतालों में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां जारी, बच्चों के लिए तैयार हैं 150 ICU बेड
नई दिल्ली, जुलाई 16। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई बड़े अस्पतालों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली सरकार की इस तैयारी के बाद अस्पतालों में मरीजों को आसानी से आइसीयू बेड उपलब्ध हो सकेंगे। दो हजार बेड की क्षमता वाले लोकनायक अस्पताल में 500 कोरोना बेड को केंद्रीयकृत आक्सीजन आपूर्ति प्रणाली से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे इन बेड पर सीधे पाइपलाइन के माध्यम से आक्सीजन की आपूर्ति की जा सके।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के दो हजार में से 1500 बेड पर आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही रामलीला मैदान में भी अतिरिक्त 500 आइसीयू बेड उपलब्ध हैं। इसके साथ ही तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए 150 आइसीयू बेड और तैयार किए जा रहे हैं। इस समय पूरी तरह यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम चल रहा है कि तीसरी लहर के दौरान अस्पताल पहुंचने पर गंभीर मरीज को तुरंत आइसीयू में और सामान्य आक्सीजन स्तर वाले मरीज को वार्ड में भर्ती किया जा सके।
डाक्टर कुमार ने आगे बताया कि आगे सभी दो हजार बेड को आक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे आक्सीजन सिलिंडर की जरूरत ही न पड़े। साथ ही इन बेड पर वेंटीलेटर और बाइपैप मशीनें भी कम कर सकें। वहीं, दूसरे बड़े अस्पताल राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी (आरजीएसएस) के चिकित्सा निदेशक डा बीएल शेरवाल के मुताबिक उनके यहां भी तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications