JNU में कुछ ताकतें भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ रही हैं, रक्षा मंत्री सीतारमण का बड़ा बयान
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को JNU को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ 'युद्ध छेड़ रही हैं' और उन्हें संस्थान के छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी देखा गया है, ये बहुत हैरान करने वाली बात है। निर्मला सीतारमण ने ये बयान भारतीय महिला प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, जहां उनसे जेएनयू से संबंधित सवाल किया गया था।

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री के इस बयान के दो दिन पहले ही लेफ्ट ने यहां के छात्र संघ चुनाव पर परचम लहराया है, छात्र संघ चुनावों में सभी चार प्रमुख पद उसने जीते हैं और इस दौरान आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और वामपंथी आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों के बीच काफी विवाद भी हुआ था, जिसकी वजह से काउंटिग में देरी भी हुई थी।
सीतारमन ने कहा कि पिछले कुछ सालों में विवि के अंदर ऐसी चीजें हुई हैं, जो कि सही नहीं है, उनके ब्रोशर और उनकी किताबों से लगता है कि वो देश के खिलाफ एक युद्ध छेड़ रहे हैं। जेएनयूएसयू का नेतृत्व करने वाले या जेएनयूएसयू सदस्य खुले तौर पर ऐसी ताकतों के साथ शामिल होते हैं, इसलिए उनके लिए भारत विरोधी शब्द का प्रयोग किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications