Forbes List: अरबपतियों में भारत तीसरे नंबर पर, मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर, मस्क पर दौलत की बारिश

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की नई सूची हैरान करने वाली है। भले ही पिछले एक साल में कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमराई रही लेकिन इस दौरान दुनिया के अमीरों की दौलत में खूब इजाफा हुआ है। भारत भी इसमें पीछे नहीं है। फोर्ब्स सूची के मुताबिक सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स

भारतीय अरबपतियों में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर बने रहने के साथ ही एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी ने एक साल पहले एशिया के सबसे अमीर शख्स रहे चीनी उद्योगपति जैक मा को हटाकर एशिया के अमीर शख्स की कुर्सी पर कब्जा जमाया था।

अगर बात दुनिया के अमीरों की करें तो अमेजन के जेफ बेजॉस दुनिया के सर्वाधिक अमीरों की सूची में लगातार चौथे साल भी नंबर वन पर बने हुए हैं। फोर्स ने उनकी संपत्ति 177 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी है जो कि पिछले साल के मुकाबले 64 अरब डॉलर अधिक हो गई है। फोर्ब्स ने अमेजन के शेयरों में उछाल को इस बढ़त की वजह बताई है।

एलन मस्क की संपत्ति 126 अरब डॉलर बढ़ी

एलन मस्क की संपत्ति 126 अरब डॉलर बढ़ी

दुनिया के सर्वाधिक अमीर लोगों की सूची में जो सबसे चौंकाने वाला नाम है वह स्पेस एक्स के फाउंडर एलन मस्क का है। एलन मस्क ने लंबी छलांग लगाते हुए इस साल दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मस्क पिछले साल 31वें नंबर पर थे। मस्क की संपत्ति में 126.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद उनकी संपत्ति 151 अरब डॉलर हो गई है। पिछले साल मस्क की संपत्ति 24.6 अरब डॉलर थी। एलन मस्क की संपत्ति में इजाफे की प्रमुख टेस्ला है जिसके शेयरों में पिछले साल में 705 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

अब एक बार फिर लौटते हैं भारत की ओर जहां पर देश और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ग्लोबल अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की सम्पत्ति 84.5 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स ने लिखा है कि अंबानी अनुमानित 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की सम्पत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं जबकि ग्लोबल रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने चीन के जैक मा को एशिया के सबसे अमीर शख्स की कुर्सी से पिछली साल बाहर कर दिया था।"

गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय

गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय

जैक मा की रैंकिंग पिछले साल के 17 के मुकाबले 26 पर आ चुकी है। हालांकि उनकी संपत्ति में 10 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और यह 48.4 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है।

भारत की ही बात करें तो अंबानी के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। 50.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें नंबर पर हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइप्रस पूनावाला को ग्लोबल अमीरों की लिस्ट में 169वें नंबर पर हैं। 12.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइप्रस पूनावाला सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में 7वें नंबर पर हैं।

एचसीएल कंपनी के फाउंडर शिव नदार 23.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत में तीसरे नंबर हैं जबकि उनकी ग्लोबल रैंकिंग 71 नंबर पर है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति

अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति

देशों में अरबपतियों की बात करें तो 724 अरबपतियों के साथ अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति बसते हैं। पिछले साल अमेरिका में 614 अरबपति थे। हालांकि चीन ने इस बार लंबी रेस तय की है और 698 अरबपतियों के साथ अमेरिका से बस थोड़ा ही पीछे दूसरे नंबर पर है। पिछले साल चीन में अरबपतियों की संख्या 456 थी।

चीन में अरबपतियों की बढ़त का ही नतीजा है कि सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में बीजिंग शहर ने न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं 140 अरबपतियों के साथ भारत तीसरे नंबर पर है। इसके बाद 136 अबपतियों के साथ जर्मनी चौथे और 117 के साथ रूस पांचवें नंबर पर है।

106 अरबपति 40 से कम उम्र के

106 अरबपति 40 से कम उम्र के

फोर्ब्स के मुताबिक 1149 अरबपतियों के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 4.7 ट्रिलियन की डॉलर की संपत्ति है वहीं अमेरिकी अरबपतियों के पास 4.4 ट्रिलियन की संपत्ति है। दुनिया भर के अमीरों की लिस्ट में 106 अरबपति 40 साल से कम की उम्र के हैं। जर्मनी के 18 वर्षीय केविन डेविड लेहमन सबसे युवा अरबपति हैं। उनकी संपत्ति 3.3 अरब डॉलर है जो उनके पिता के अपना स्टॉक उनके नाम ट्रांसफर करने के चलते आई है। वहीं 99 साल के इंश्योरेंस बिजनेस टायकून जार्ज जोसेफ सबसे बुजुर्क अरबपति हैं।

फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपतियों की 35वीं सालाना लिस्ट में इस बार सबसे ज्यादा 2755 नाम शामिल हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले 660 ज्यादा है। इन सबकी संपत्ति कुल मिलाकर 13.1 ट्रिलियन डॉलर है। इस बार सूची में रिकॉर्ड 493 अरबपति शामिल हुए हैं यानि कि हर 17 घंटे पर एक व्यक्ति अरबपति क्लब में शामिल हुआ है। नए अरबपतियों में सबसे ज्यादा 210 चीन और हांगकांग से हैं जबकि 98 अमेरिका के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+