Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तस्‍वीरों में देखें टॉप 10 भारतीय रईसों को, फोर्ब्‍स ने जारी की लिस्‍ट

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। फोर्ब्‍स ने भारतीय रईसों की सूचि जारी कर दी है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी इस सूची में लगातार नौ साल से टॉप पर है। 18.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर व्‍यक्ति आंके गये हैं। हालांकि उनकी संपत्ति में एक साल में 4.7 अरब डॉलर की कमी आई है। कच्चे तेल के दाम घटने के कारण उन्हें यह नुकसान हुआ है।

वहीं फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हो गए हैं। दोनों में हर एक की नेटवर्थ 8,580 करोड़ रुपए है। उल्‍लेखनीय है कि बुधवार को फोर्ब्‍स मैगजीन की ओर से बुधवार को लिस्‍ट जारी की गई। पत्रिका का नया अंक 9 अक्टूबर से स्टैंड पर मिलेगा। तो आईए तस्‍वीरों में देखते हैं भारत के 10 सबसे बड़े धनवानों को:

मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी

भारत के सौ सबसे बड़े धनकुबेरों की कुल संपत्ति 345 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले साल ये 346 अरब डॉलर थी। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 18.9 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। इसी के साथ वो इस लिस्‍ट में सबसे उपर है।

दिलीप सांघवी

दिलीप सांघवी

फार्मा सेक्टर में प्रतिष्ठित नाम दिलीप सांघवी नंबर दो पर हैं। सांघवी की कुल संपत्ति 18 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। सांघवी की सन फार्मा ने प्रतिद्वंदी रैनबैक्सी इंडस्ट्रीज का भी अधिग्रहण किया है और यह भारत की सबसे विश्वसनीय ड्रग कंपनी बनी हुई है।

अजीम प्रेमजी

अजीम प्रेमजी

टेक टाइकून अजीम प्रेमजी 15.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नंबर तीन पर हैं। भारत की तीसरी सबसे बड़ी आउटसोर्सर विप्रो के अपने 18 पर्सेंट शेयर को प्रेमजी ने हाल में अपने चैरिटेबल ट्रस्ट में दान किया है। इससे पहले वह 21 पर्सेंट का स्टेक भी दान कर चुके हैं।

हिंदुजा ब्रदर्स

हिंदुजा ब्रदर्स

हिंदुजा बंधु इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। हिंदुजा बंधुओं की कुल संपत्ति 14.8 अरब डॉलर की है।

पल्लोनजी मिस्त्री

पल्लोनजी मिस्त्री

पल्लोनजी मिस्त्री की कुल संपत्ति 14.7 अरब डॉलर है। वे इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

शिव नाडर

शिव नाडर

इंडियन इंडस्ट्रलिस्ट, एचसीएल और शिव नाडर फाउंडेशन के फाउंडर शिव नाडर इस सूची में छठे नंबर पर हैं। नाडर की कुल संपत्ति 12.9 अरब डॉलर की है।

गोदरेज फैमिली

गोदरेज फैमिली

फोर्ब्‍स की यह सूची फैमिली और इंडीविजुअल की शेयरहोल्डिंग, फाइनेंशियल जानकारी का मिश्रण है। गोदरेज फैमिली ने इसी मानक के आधार पर सातवें नंबर पर जगह बनाई है। परिवार की संपत्ति 11.4 अरब डॉलर की है।

लक्ष्मी मित्तल

लक्ष्मी मित्तल

अधिक से अधिक टाइकून अपनी संपत्ति में 1 अरब डॉलर का नुकसान उठाते देखे गए। इसमें लक्ष्मी मित्तल का भी नाम है। मित्तल की संपत्ति में 4.6 अरब डॉलर की कमी देखी गई। वह तीसरे पायदान से खिसककर आठवें पर जा पहुंचे हैं।

वैक्सीन मेकर साइरस पूनावाला

वैक्सीन मेकर साइरस पूनावाला

मुंबई में 11 करोड़ डॉलर का आलीशान बंगला खरीदने वाले साइरस पूनावाला की संपत्ति 1.7 अरब डॉलर बढ़ी है। वह 7.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें नंबर पर हैं।

कुमार बिड़ला

कुमार बिड़ला

टॉप 10 की इस सूची में कुमार बिड़ला 10वें नंबर पर हैं। कुमार की कुल संपत्ति 7.8 अरब डॉलर की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+