Corona Update: लगातार दूसरे दिन 42 हजार से अधिक नए केस, 533 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 5 अगस्त। देश में लगातार दूसरे दिन जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के 42 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर से कोरोना के 42,982 नए मामले दर्ज किए गए। बुधवार की तुलना में आज 357 मरीजों के साथ दैनिक आंकड़ों में उछाल देखा गया। बता दें कि बुधवार को कुल 42,625 मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को सिर्फ 30549 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में कई ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस भारत, 24 घंटे में 42 हजार नए केस | 5 August| वनइंडिया हिंदी
    For the second consecutive day more than 42 thousand new coronavirus cases

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों को मुताबिक आज (गुरुवार) को सामने आए 42,982 नए केस के साथ अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,18,12,114 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में महामारी से 533 लोगों ने दम तोड़ा, जबकि इस दौरान 41,726 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसके अलावा देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,290 है, वहीं अब तक कोरोना वायरस से कुल 3,09,74,748 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की बात करें तो देशभर में 4,11,076 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

    यह भी पढ़ें: ब्रिटेन कोरोना नियमों में छूटे देते हुए भारत को रेड लिस्ट से करेगा बाहर, 8 अगस्त से कर सकेंगे यात्रा

    इन 5 राज्यों में फिर डरा रहा कोरोना
    कोरोना की तीसरी संभावित लहर की तैयारियों के बीच टीकाकरण अभियान भी युद्धस्तर पर जारी है। अब तक देश के 48,93,42,295 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के पांच राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल दर्ज किया गया है। इस लिस्ट में 22,414 नए मामलों के साथ केरल सबसे ऊपर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 6,126 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र और फिर आंध्र प्रदेश में 2,442 मामले, तमिलनाडु में 1,949 मामले और कर्नाटक में 1,769 नए केस सामने आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+