ब्रिटेन कोरोना नियमों में छूटे देते हुए भारत को रेड लिस्ट से करेगा बाहर, 8 अगस्त से कर सकेंगे यात्रा

ब्रिटेन कोरोना नियमों में छूटे देते हुए भारत को रेड लिस्ट से करेगा बाहर, 8 अगस्त से कर सकेंगे यात्रा

लंदन, 05 अगस्त: यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) ने कोरोना वायरस नियमों में ढील देते हुए भारत को रेड लिस्ट से बाहर करने का फैसला किया है। यूके सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम अगले हफ्ते यानी 8 अगस्त, रविवार से भारत को रेड लिस्ट से हटाकर 'एंबर' लिस्ट में शामिल कर देगा। इसका मतलब है कि भारतीय अब ब्रिटेन की यात्रा कर सकते हैं। भारत के अलावा यूएई, कतर और बहरीन को एंबर लिस्ट में शामिल किया गया है। यूके ने बुधवार को नया कोविड-19 ट्रैवल अपडेट जारी किया है, जिसमें ये जानकारी दी गई है। रेड लिस्ट से राहत मिलने के बाद भारतीय ब्रिटेन की यात्रा अब कर सकेंगे।

Recommended Video

    UK में Corona नियमों में छूट, भारतीय यात्रियों को अब नहीं होना होगा Quarantine | वनइंडिया हिंदी
    United Kingdom

    यूके सरकार ने कहा, "भारत एंबर लिस्ट सुबह 4 बजे रविवार 8 अगस्त (स्थानीय समय) को शामिल किया जाएगा।'' भारत और ब्रिटेन के बीच यात्रा मानदंडों को लेकर ये एक बड़ी राहत की खबर है। हालांकि एंबर लिस्ट वालों को ब्रिटने में यात्रा करने के लिए 10 दिनों का होम क्वारंटाइन करना होगा।

    यूके के परिवहन सचिव ने ट्वीट करते हुए कहा, यूएई, कतर, ''भारत और बहरीन को रेड लिस्ट से बाहर करके एंबर लिस्ट में शिफ्त कर दिया जाएगा। सभी परिवर्तन 8 अगस्त को सुबह 4 बजे से प्रभावी होंगे।"

    एंबर देशों की लिस्ट से यूके आने वाले यात्रियों के लिए नियम?

    -एंबर देशों की लिस्ट वाले जो लोग ब्रिटेन जाना चाहते हैं कि उन्हें यात्रा वाले दिन से 3 दिन पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा।

    -इंग्लैंड में आने पर दो बार कोरोना टेस्ट कराने के लिए प्री-बुकिंग कराना होगा। वहीं एक यात्री लोकेटर फॉर्म को भी भरना होगा।

    -इंग्लैंड पहुंचने पर यात्रियों को घर पर या उस स्थान पर क्वारंटाइन करना होगा जहां वह 10 दिनों के लिए रूकने वाले हैं। यहीं सबसे पहले दूसरे दिन और फिर आठवें दिन कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+