पहली बार एक दिन कोरोना के 900 नए मामले, दिल्ली, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा मरीज

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। शनिवार को ऐसा पहली बार हुआ जब 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों 909 के पार हो गई। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 909 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र और दिल्ली में बढ़े हैं। वहीं पिछले तीन दिनों में कोरोना के संक्रमण में तेजी आई है। सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र और दिल्ली के बिगड़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पार होने वाली है। अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र दूसरा शहर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : Corona Patients की संख्या 8 हजार पार, 24 घंटे में 31 लोगों की हुई मौत | वनइंडिया हिंदी
    For the First Time in India, Coronavirus Cases reached 1000 in a days, Maharashtra and Delhi are Most Effect states

    ICMR ने कहा है कि उसने शनिवार रात 9 बजे तक देश में 1,64,773 लोगों से कोविड-19 संक्रमण के लिए 1,79,374 सैंपल्स का टेस्ट किया है, जिसमें से 4.3 प्रतिशत पॉजिटिव पाए गए। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रसे कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,035 नए केस आए औरवहीं 24 घंटे में 40 लोगों की जान चली गई। वहीं शनिवार के आकड़े सामने आने के बाद देश में मरीजों की संख्या 8000 से करीब पहुंने जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में आधिकारिक आंकड़ा 7,529 और देशभर में मौतों की संख्या 242 पहुंच गई। इसके बार देर रात तक नए मामलों की जानकारी आती रही है।

    अगर महाराष्ट्र की बात करें तो शनिवार को महाराष्ट्र में 197 मामले सामने आए। सरकारी डेटा के मुताबिक दिल्ली और महाराष्ट्र में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। वहीं राजस्थान में भी आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 139 पर पहुंच गया। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात सौ के पार हो गया है। वहीं तमिलनाडु, मध्य प्रदेस में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु में 969 कोरोना पीड़ितों के साथ देश में तीसरा सबसे प्रभावित राज्य बन गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+