फिल्म के दौरान राष्ट्रगान के समय खड़ा नहीं होने पर तीन के साथ मारपीट

चेन्नई के सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान के समय खड़ा नहीं होने पर तीन लोगों के साथ की गई मारपीट, पीड़ितों ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सिनेमा हॉल में फिल्म से पहले राष्ट्रगान के अनिवार्य किए जाने के बाद चेन्नई के सिनेमा हॉल में दर्शकों के साथ 20 लोगों के गुट के अभद्रता का मामला सामने आया है।

flag

जानिए राष्ट्रगान जन गण मन... के एक-एक शब्द का मतलब

तीन लोगों के साथ मारपीट
चेन्नई के सिनेमा हॉल में जब फिल्म चेन्नई 28-2 शुरु होने वाली थी तो एक लड़का और दो अन्य लड़कियां कुछ और लोगों की तह राष्ट्रगान के समय नहीं खड़े हुए तो 20 लोगों के गुट ने उनके साथ हाथापाई की।

चेन्नई के सिनेमा हॉल में हुई घटना
घटना रविवार को सुबह 11.30 बजे की है, जब चेन्नई के अशोक नगर के काशी थिएटर में फिल्म देखने लो गए थे। उसी वक्त थिएटर में 20 लोगों का एक गुट आया उन लोगों के साथ बहस करने लगा जो राष्ट्रगान के समय खड़े नहीं हुए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि तकरीबन 9 लोग राष्ट्रगान के समय सीट पर बैठे रहे, जिसके बाद यह घटना हुई थी।

कहासुनी के बाद बढ़ा मामला

फिल्म में इंट्रवल के समय विजयकुमार ने विजी को जोकि एक फ्रीलांस फिल्म आलोचक हैं की कॉलर पकड़ ली और उनसे पूछने लगे कि तुम राष्ट्रगान के समय क्यूं नहीं खड़े हुए। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और वहां 20 लोग इकट्ठे हो गए।

मारने वाले ले रहे थे सेल्फी

विजी और उनके साथ दो अन्य महिलाएं सबरिता और श्रीला के साथ मारपीट भी की गई। इन लोगों का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई। श्रीला का कहना है कि हम राष्ट्रगान का अपमान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रगान बज रहा था तो ये लोग सेल्फी ले रहे थे हमने इसका विरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+