1 अप्रैल से नई गाड़ियों की फ्रंट सीट्स के लिए अनिवार्य हो सकते हैं Air Bags, क्या है इस फैसले की वजह
नई दिल्ली। Air Bags for Cars: नई गाड़ियों के मॉडल्स में अगले साल के अप्रैल महीने से फ्रंट सीट्स पर एयर बैग्स अनिवार्य हो सकते हैं। इसके साथ ही जो मॉडल पहले से मौजूद हैं, उनके लिए ये समयसीमा 1 जून से लागू हो सकती है। इसे लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को एक ड्राफ्ट अधिसूचना पेश की है। जिसमें मंत्रालय ने कहा है कि ये नियम सभी गाड़ियों पर लागू होगा, चाहे फिर वो किसी भी मॉडल या फिर कीमत की हों। ताकि उसमें सवारी करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार किसी भी कीमत पर लोगों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगी। 1 जुलाई 2019 से सभी कारों में ड्राइवरों के लिए एयरबैग अनिवार्य कर दिया गया था। ऐसे में अगर एयरबैग केवल ड्राइवर के लिए ही होगा तो भी कार दुर्घटना के दौरान फ्रंटसीट पर बैठे अन्य शख्स की जान खतरे में ही होगी। ऐसी दुर्घटना से वह गंभीर रूप से घायल हो सकता है या फिर उसकी मौत भी हो सकती है। यही कारण है कि सरकार ने बाकी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरबैग को लेकर ये प्रस्ताव दिया है।
जिसके तहत ड्राइवर के बगल वाली सीट के लिए भी एयरबैग अनिवार्य होगा। इससे पहले भी सरकार की ओर से फ्रंटसीट्स के लिए दो एयरबैग का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन आखिर में केवल ड्राइवर की सीट के लिए ही ये संभव हो सका। मंत्रालय ने इसी साल के शुरुआत में ये मामला वाहन मानकों को लेकर टेक्निकल कमेटी के सामने रखा, जहां ये क्लियर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications