New Year से पहले इंडियन रेलवे का तोहफा, आज से चलेगी मुंबई-दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन, जानिए खास बातें
Mumbai-Delhi Rajdhani Train To Restart Operations From Today: नए साल से पहले भारतीय रेलवे ने मुंबई और दिल्ली वालों को खास तोहफा दिया है, दरअसल भारतीय रेलवे आज से मुंबई से दिल्ली के बीच राजधानी की स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये खास ट्रेन हफ्ते में चार दिन ही चलेंगी। सेंट्रल रेलवे ने इस बारे में बुधवार को जानकारी दी, इस बारे में बात करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से मार्च-अप्रैल में मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था लेकिन एक बार फिर से इसको शुरू किया जा रहा है, जिसमें कोविड 19 से बचने की गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा।

रेलवे ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राजधानी स्पेशल ट्रेन नंबर (01222) 30 दिसंबर से वीक में चार दिन चलेगी। ये चार दिन हैं मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से शाम 4.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
ट्रेन में फिलहाल अभी 19 कोच होंगे
इसका PNR आप अपने whatsapp पर भी जान सकते हैं। इस ट्रेन में फिलहाल अभी 19 कोच होंगे, जिनमें एक एसी प्रथम श्रेणी, पांच एसी-2 टियर, 11 एसी-3 टियर और एक पैंट्री कार है और सबको सेनिटाइज किया जाएगा। मालूम हो कि टिकटों की बुकिंग 25 दिसबंर से ही शुरू हो चुकी है, इस बारे में भारतीय रेलवे ने पहले ही ट्वीट के जरिए लोगों को सूचित किया था। ये ट्रेन निम्मलिखित स्टेशनों पर रूकेगी।
- कल्याण,
- नासिक रोड,
- जलगांव,
- भोपाल,
- झांसी
- और
- आगरा कैंट
कुछ खास बातें
नेटवर्क के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भारतीय रेलवे अपने 65,000 किलोमीटर लंबे नेटवर्क पर हर दिन 11,000 ट्रेनें चलाता है। इंडियन रेलवे सबसे लंबी और सबसे छोटी दूरी की यात्रा कराती है। डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस कुल 4286 किलोमीटर की दूरी तय करती है जो कि सबसे लंबा सफर है जबकि नागपुर से अजनी के बीच महज 3 किमी. के लिए भी ट्रेन चलाई जाती है, जो कि सबसे छोटा सफर है। भारतीय रेलवे करीब 15 लाख लोगों रोजगार देता है। सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत 1969 मे तेज चलने वाली ट्रेन सेवा के रूप में की गयी थी जिसकी गति आम रेलों (70 किलोमीटर/प्रति घंटा) की तुलना में काफी अधिक (140 किलोमीटर /घंटा) थी।
-
Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार, मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Mumnbai local train: खडावली स्टेशन में क्रेन अटकी, थमा ट्रेनों का संचालन, घंटों फंसे रहे यात्री -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications