गुप-चुप तरीके से सोनिया गांधी अमेरिका में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बेहद गुप-चुप तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिका गई हैं हेल्थ चेक अप के लिए। वे बीती 6 या 7 सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना हुईं। उनके इस महीने के अंत में वापस स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

हालांकि अभी यह नहीं मालूम चला है कि सोनिया गांधी अपने किस रोग के इलाज के लिए अमेरिका गई हैं। यह भी मालूम नहीं चला है कि उनके साथ और कौन अमेरिका गया है।
ध्यान रहे कि वे पिछले साल भी इलाज के लिए अमेरिका गई थीं। सोनिया गांधी के करीबी बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष का पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य थोड़ा नासाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications