बंगाल के लिए वैक्सीन, आक्सीजन, बेड और दवा के लिए सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी मदद
बंगाल के लिए वैक्सीन, आक्सीजन, बेड और दवा के लिए सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी मदद
कोलकाता, 5 मई: कोरोना महामारी में हुए बंगाल चुनाव में एक बार फिर ममता बनर्जी ने जीत हासिल कर मुख्यमंत्री बन गई हैं। बुधवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी एक्शन में आ चुकी हैं। बंगाल में बढ़े कोरोना मामलों के मदद्देनजर ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

इस पत्र में ममता बनर्जी ने बंगाल के लिए कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति, अस्पताल के बेड, आवश्यक दवाओं और सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन के लिए अनुरोध किया है। पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा हमें हर दिन कम से कम 10,000 खुराक की आवश्यकता है रेमेडिसविर और Tocilizumab की 1000 शीशियों की मांग की है।
बता दें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कई अहम फैसले कोरोना संकट लेकर लिए हैं। शपथ के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कुछ अहम कदम उठाए हैं। प्रदेश भर के नागरिकों को घर में मास्क पहनना अनिवार्य होगा और राज्य सरकार के कार्यालयों में केवल 50 फीसदी उपस्थिति के साथ काम होगा।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। वहीं किसी भी तरह की सभा, जुलूस, प्रदर्शन आदि को अनुमति नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान में के चरण में हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स और पत्रकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। निजी कंपनियों में भी घर से काम करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications