अमित शाह के ये स्पेशल 4120 जिताएंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी देशभर में 4120 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्‍येक पर कम से कम एक फुलटाइम कैडर तैनात करने के प्‍लान में है। इन कैडरों की नियुक्ति तबतक होगी जबतक 2019 लोकसभा चुनावों की गिनती समाप्‍त नहीं हो जाती। इन सभी फुलटाइमर कैडरों की नियुक्ति उनके निवास स्‍थान से दूर होगी ताकि वो निहित स्वार्थ के बिना पार्टी के चुनावी प्रयासों पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकें। अभी तक 3200 फुलटाइमर्स को पहले से ही स्‍थान सौंप दिया गया है।

अमित शाह के ये स्पेशल 4120 जिताएंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

उनमें से 2250 से अधिक लोग नौकरी के लिए एक साल से अधिक या उससे अधिक समय के लिए तैयार है। बाकी के लोगों ने 6 महीनों के लिए सेवा देने की पेशकश की है। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अपने कैडरों को 2019 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी समर्पित कार्य में हिस्‍सा लेने के लिए प्रेरित कर रही है।

वे 2019 के चुनावों तक काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्रों ने कहा, "जल्द ही पूरे देश में 4,120 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए कम से कम एक फुलटाइमर बनाने के हमारे लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्याएं होंगी। जानकारी के मुताबिक इन कैडरों की नियुक्ति पार्टी की दीन दयाल विस्तारक योजना के तहत की गई हैं।

अमित शाह रख रहे हैं निगरानी

अमित शाह खुद इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने 5 राज्यों का चिन्हित किया है जहां वह बूथ स्तर मैनेजमेंट का काम देखेंगे। ये पांच राज्य गुजरात, ओडिशा, तेलंगाना, लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल हैं। इन पांचों राज्यों में शाह 15 दिन का समय बिताएंगे और बूथ स्तर की तैयारी का जायजा लेंगे।

पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अमित शाह देशव्यापी दौरा भी करेंगे और संगठन स्तर पर पार्टी की तैयारी देखेंगे। संगठन स्तर के काम की निगरानी के लिए शाह देश भर में 110 दिनों का दौरा करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में मिली बीजेपी को ऐतिहासिक जीत को देखते हुए इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'इस विजिट के दौरान बीजेपी अध्यक्ष उन 120 लोकसभा क्षेत्रों की पहचान कर वहां के लिए विशेष रणनीति बनाएंगे जहां पार्टी फोकस करना चाहती है। ये 120 क्षेत्र पारंपरिक तौर पर बीजेपी के मजबूत माने जाने वाले गढ़ में से नहीं है, लेकिन पार्टी इन क्षेत्रों में भविष्य के लिए संभावनाएं तलाश रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+