आप भी खाते हैं अखबार में लिपटा खाना, पढ़िए ये बुरी खबर

केंद्रीय मंत्री ने लोगों से खाने-पीने की चीजों को अखबार में ना पैक करने की सलाह दी है। उन्होंने विक्रेताओं से भी कहा है कि वे खाने की चीजों को अखबार में पैक करके या परोसकर ना दें।

नई दिल्ली। अगर आप भी अखबार पर रखकर या उसमें लिपटा हुआ खाना खाते हैं तो सावधान हो जाइए। अखबार में लपेटकर रखा हुआ खाना आपके लिए बेहद घातक हो सकता है।

food

जी हां, चौंकिए मत! अखबार पर रखकर या उसमें लपेटा हुआ खाना स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने इसे लेकर लोगों को आगाह किया है।

खाद्य पदार्थ अखबार की स्याही को सोख लेते हैं। अखबारों में प्रयोग की जाने वाली स्याही में खतरनाक रसायन होते हैं जो खाने के साथ मिलकर आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं।

जेपी नड्डा ने इस मामले पर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने लोगों से खाने-पीने की चीजों को अखबार में ना पैक करने की सलाह दी है।

उन्होंने विक्रेताओं से भी कहा है कि वे खाने की चीजों को अखबार में पैक करके या परोसकर ना दें। इस मामले में अधिकारियों से जल्द ही दिशा निर्देश तैयार करने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+