हवाई यात्रियों को राहत, अब 2 घंटे से कम की उड़ानों में भी सर्व होगा खाना

नई दिल्ली, 16 नवंबर: हवाई यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है, जहां नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को सभी उड़ानों में खाना परोसने की अनुमति दे दी। इसके अलावा फ्लाइट में मैग्जीन आदि पढ़ने वाली चीजें उपलब्ध करवाई जाएंगी। ये नियम सभी उड़ानों पर लागू होंगे, चाहे उनकी अवधि कुछ भी हो। अब तक मंत्रालय ने दो घंटे से कम समय वाली उड़ानों में खाना परोसने पर रोक लगा रखी थी।

Flight

मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा कि अब सभी उड़ानों में कोरोना से पहले की तरह खाना सर्व किया जा सकेगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानों में मैग्जीन, न्यूज पेपर आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय उड़ानों पर अभी प्रतिबंध बरकरार है। सरकार ने पिछले महीने के अंत में इसे 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया था।

कब से था प्रतिबंध
आपको बता दें कि जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर आई, तो सरकार ने विमान सेवाओं पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 25 मई को फिर से घरेलू उड़ानों को शुरू किया गया, लेकिन उस दौरान खाना सर्व करने पर रोक लगाई गई थी। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।

इस वजह से लिया गया फैसला
देश में कोरोना महामारी के हालात अब धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। मंगलवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8865 नए मामले सामने आए, जो पिछले 287 दिनों में सबसे कम हैं। इसके अलावा 197 लोगों की मौत हुई। ऐसे में अब देश में एक्टिव केस की संख्या 1,30,793 हो गई है, जो 525 दिनों में सबसे कम है। मामले में कमी के पीछे की वजह युद्धस्तर पर चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम को बताया जा रहा है।

Recommended Video

    Rafale Deal: France में राफेल डील पर नया खुलासा, बिचौलिए को दी गई 65 करोड़ घूस | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+