Fog Effects: कोहरे का 'कोहराम', कई ट्रेनें लेट, बसों के रुके पहिए तो स्पाइस जेट ने कैंसिंल की Flight

दिल्ली, आगरा, मेरठ, मथुरा और शाहजहांपुर, बरेली की रोडवेज बसें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रहीं हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

 Fog Effects:

Fog Effects In North India: उत्तर भारत में 'कोहरे' के पहले सीजन ने ही 'कोहराम' मचा दिया है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसके बाद भारतीय रेलवे ने सैकड़ों ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है और बहुत सारी ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। आपको बता दें कि उत्तर रेलवे क्षेत्र में कोहरे के कारण 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वहीं आईआरसीटीसी ने आज 291 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। जो ट्रेनें कैंसिल हुई हैं वो यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल की हैं। भारतीय रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है।

ये ट्रेनें लेट चल रही हैं...

  • 12314 कोलकाता के सियालदह जाने वाली एक्‍सप्रेस
  • 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्‍सप्रेस
  • 12302, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
  • 02563 वाराणसी-नई दिल्‍ली स्‍पेशल ट्रेन
  • 12367 भागलपुर-आनंदविहार विक्रमशिला एक्‍सप्रेस
  • 12553 सहरसा-नई दिल्‍ली वैशाली एक्‍सप्रेस
  • 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस
  • 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्‍ली संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस
  • 12559 वाराणसी-नई दिल्‍ली शिवगंगा एक्‍सप्रेस
  • 12488 सीमांचल एक्‍सप्रेस
  • 22531 छपरा मथुरा एक्सप्रेस
  • 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
  • 18203 बेतवा एक्सप्रेस
  • 22432 उधमपुर सूबेदारगंज एक्सप्रेस
  • 18310 जम्मू तवी संभलपुर एक्सप्रेस
  • 02570 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस
  • 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल
  • 12003 शताब्दी एक्सप्रेस
  • 19322 पटना इंदौर एक्सप्रेस
  • 15658 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
 Fog Effects

कोहरे का 'कोहराम' जारी

कोहरे वजह से केवल ट्रेनें ही लेट नहीं चल रही हैं बल्कि उत्तरभारत के पहले कोहरे का असर फ्लाइट और बसों पर भी पड़ा है। दिल्ली, आगरा, मेरठ, मथुरा और शाहजहांपुर, बरेली की रोडवेज बसें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रहीं हैं तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स भी आज कोहरे की वजह से देरी से उड़ानें भर रही हैं। तो वहीं स्पाइस जेट ने तो कल ही रात आज की लखनऊ से दिल्ली और लखनऊ की मुंबई की फ्लाइट्स को निरस्त कर दिया था।

 Fog Effects

Orange Alert जारी

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि उत्तरभारत में अब तेजी से कोहरे का असर देखने को मिलेगा। उसने दिल्ली, पंजाब , यूपी, बिहार , राजस्थान, एमपी, हरियाणा में कोहरे और शीतलहर का Orange Alert जारी किया है। उसका कहना है कि ये कोहराम अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा और पूरे उत्तर भारत में अब हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+