दिल्ली-NCR में घने कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी, रेल यातायात प्रभावित
नई दिल्ली। आज सुबह से ही राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं। धुंध की वजह से लोगों को यातायात में खासी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई फ्लाइट्स और कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।राजधानी दिल्ली में कोहरे के चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी है। दिल्ली में इस वक्त प्रदूषण स्तर भी बढ़ गया है, जो कि चिंता का विषय है। दिन में खिली धूप के बावजूद रविवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यही हाल यूपी और बिहार का भी है, जिससे राजधानी, संपूर्णक्रांति, श्रमजीवी व मगध एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नार्थ-ईस्टर्न हवा चलने से उत्तरी भारत के कई जिलों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे व ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गुरुवार को दक्षिणी बिहार के जिलों में अधिकतम पारे में बढ़ोतरी हुई हैं। अभी कई दिन और यही स्थिति बनी रहेगी इसलिए लोगों को सर्दी के प्रति सजग रहने की जरूरत है क्योंकि अभी दो दिन और कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा होगा।
कोहरे का सीधा असर यातायात पर
कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण आज सड़कों पर भी ट्रैफिक की गति काफी स्लो देखी गई है, फिलहाल विभाग ने सबको सर्दी से सचेत रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ में दिन के तापमान में परिवर्तन होगा। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगों को और स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications