Aaj Ka Mausam: कोहरे के आगोश में दिल्ली-NCR, 28 ट्रेनें प्रभावित, जानें किन राज्यों में बारिश के आसार?
Weather News in Hindi: कड़ाके की ठंड लगातार अपना कहर बरसा रही है। कोहरा, शीतलहर और गलन तीनों मिलकर देश की राजधानी दिल्ली पर अटैक कर रहे हैं। आज सुबह 5 बजे से 9 बजे तक शीतलहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की एक पतली परत छाई हुई है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुष्क हवा ने लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। लागे अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने कहा कि अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम 18°C रहेगा। 23 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, दृश्यता कोहरे की वजर से कम रही।
उधर, कडाके की ठंड में कोहरे के बीच अयोध्या के सरयू घाट पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए लोग इकट्ठा हुए। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार को दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया था। कहा कि दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और सुबह में मध्यम से घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्दी थोड़ी कम हुई और न्यूनतम तापमान पिछले दिन के 4.8 डिग्री से बढ़कर 6.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। आईएमडी ने कहा कि उस दिन अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।
दिल्ली की हवा "बहुत खराब"
सोमवार को आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रहा। सोमवार शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक AQI को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।
जानें अन्य राज्यों का हाल?
मौसम विभाग की मानें तो, उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों पर आज जमीन पर पाला पड़ने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 25 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 26 जनवरी तक सुबह के समय राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात में घने से बहुत घने कोहरे रहने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी तक सुबह और रात के दौरान कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना ?
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नागालैंड में घने कोहरे रहने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अगले 3-4 दिनों में बारिश की संभावना है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications