Flood alert in Kerala: केरल में बाढ़ का अलर्ट जारी , मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर 141 फीट के पार

केरल में बारिश के कारण मुल्लापेरियार बांध की क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

 Mullaperiyar Dam Kerala

Kerala Mullaperiyar Dam water level: केरल के थेक्कडी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। डैम की क्षमता के लगभग बराबर पानी भर चुका है। ऐसे में इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी कर दी गई है।

मंगलवार को थेक्कडी में जमकर बारिश हुई। ये क्रम आगे भी जारी रहा। जिसके कारण बांध का जलस्तर 141 फुट को पार कर गया। दूसरे दिन बांध में 511 क्यूसेक पानी भरा। रात भर में ये बढ़कर 4261 क्यूसेक हो गया। दरअसल, मुल्लापेरियार बांध में जल भरने की अधिकतम क्षमता 142 फीट है। ऐसे में अगले कुछ ही घंटो में बारिश नहीं थमी तो ये भी पूरी हो जाएगी। जिसके बाद बाढ़ खतरा बन जाएगा। बांध में पानी के तेज बहाव को लेकर शासन और प्रशासन की चिंताएं बाढ़ गईं हैं।

बांध में एक दिन पहले ही बाढ़ को लेकर केरल ने अलर्ट जारी कर था। वहीं जिला प्रशासन ने कहा कि जलाशय में जलस्तर सुबह छह बजे 141 फुट पर पहुंचने के बाद बाढ़ की दूसरी चेतावनी जारी की गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दोपहर 12 बजे जलस्तर 141.20 फुट पर पहुंच गया। अगर डैम में अतिरिक्त पानी छोड़ दिया जाता है तो पानी इडुक्की जलाशय को ओर बहने लगेगा।

जिला कलेक्टर शीबा जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि बांध में पानी के भंडारण की अधिकतम क्षमता 142 फुट है। अगर क्षमता से अधिक पानी हो जाएगा तो बांध के शटर खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है। जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) ने भी बाढ़ी संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+