रईसी में नारायणमूर्ति के करीब पहुंचे फ्लिपकार्ट के बंसल

सात पहले बंसल भाइयों ने इस कंपनी की शुरुआत की थी और बंसल बधु की कंपनी फ्लिपकार्ट एक अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने में कामयाब रही है। किसी ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से जुटाई गई यह सबसे बड़ी पूंजी है। कंपनी ने चंद सालों में ही ये कामयाबी पाई है। 2011 से 2014 के बीच में फ्लिपकार्ट का कारोबार 10 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2 बिलियन डॉलर सालाना हो गया है।
2007 में फ्लिपकार्ट ने किताबों की ऑनलाइन बिक्री शुरि की। आज ये कंपनी कई उत्पाद बेचती है। बंसल बंधुओं ने फ्लिपकार्ट की शुरुआत मामूली पूंजी से की थी और महज सात सालों में 6 हजार करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने में कामयाब रहे। बंसल बंधुओं का मानना है कि भारत में ई-कॉमर्स में पर्याप्त संभावनाएं हैं। अगले 10 वर्षों में देश में कई ऐसी कंपनियों होंगी, जिनकी पूंजी 100 मिलियन से ज्यादा होगी।












Click it and Unblock the Notifications