Flight Ticket Price: DGCA के नए निर्देश का क्या होगा असर? जानिए हवाई टिकट की कीमतें सस्ती या महंगी होंगी
Flight Ticket Price: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक निर्देश जारी किया है, जिसका एयर टिकट की कीमतों पर असर पड़ेगा। दरअसल, डीजीसीए नए निर्देश के साथ 12 साल से कम उम्र के बच्चे को माता-पिता के साथ बैठाने को लेकर भी एक नियम बनाने की बात कही है। डीजीसीए के इस निर्णय के बाद फ्लाइट्स का मूल किराया में परिर्तन हो सकता है। डीजीसीए के निर्देश लागू होने के बाद मूल किराया में बदलाव के साथ यात्रियों को सेवाओं के लिए भुगतान का भी एक और विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।
हवाई यात्रा को लेकर डीजीसीए ने इस महीने (23 अप्रैल) को एक परिपत्र जारी किया। जिसमें कहा गया कि यात्रा के दौरान एयरलाइंस कई ऐसी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराती हैं, जिनकी सभी यात्री आवश्यकता नहीं समझते और ये सुविधाएं हवाई यात्रा के शर्तों के लिए भी आवश्यक नहीं है। ऐसे एयरलाइंस को इन्हें ऑप्शन के तौर पर चुनने का विकल्प उपब्ध कराना चाहिए।

डीजीसीए ने 23 अप्रैल, 2024 को एक परिपत्र में कहा, "एयरलाइंस द्वारा निर्धारित हवाई किराए में उनके द्वारा प्रदान की गई कुछ सेवाओं के लिए शुल्क भी शामिल है। प्राप्त विभिन्न फीडबैक के आधार पर, यह महसूस किया गया है कि कई बार एयरलाइंस द्वारा प्रदान की जाने वाली इन सेवाओं की यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यकता नहीं होती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि सेवाओं और उनके शुल्कों को अनबंडल करने से मूल किराया अधिक किफायती हो सकता है और उपभोक्ताओं को उन सेवाओं के लिए भुगतान करने का विकल्प मिलता है जिनका वह लाभ उठाना चाहता है। ये सेवाएं 'ऑप्ट-इन' पर प्रदान की जानी चाहिए। आधार पर और 'ऑप्ट-आउट' आधार पर नहीं।"












Click it and Unblock the Notifications