बरेली को मिला बड़ा तोहफा, अब मुंबई, बेंगलुरू, दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू

नई दिल्ली, 13 अगस्त। बरेली शहर को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब बरेली से दिल्ली के लिए व अन्य शहरों के लिए उड़ान की सेवा शुरू की जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात की जानकारी दी है कि अब 26 अगस्त से बरेली से साप्ताहिक विमान सेवा शुरू की जा रही है। बरेली से दिल्ली के लिए 7 दिन विमान सेवा की शुरुआत की जा रही है। जबकि मुंबई के लिए 4 दिन विमान सेवा उपलब्ध होगी और बेंगलुरू के लिए बरेली से 3 दिन विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। यह विमान देश को ना सिर्फ बरेली से बल्कि नैनीताल, रानीखेत जैसे शहरों से भी जोड़ेंगे।

Recommended Video

      Bareilly से Domestic Flight सेवा 26 अगस्त से होगी शुरू, Delhi, Mumbai जाना हुआ असान | वनइंडिया हिंदी
      flight

      लंबे समय से बरेली से मुंबई, बेंगलुरू और दिल्ली के लिए विमान सेवा का इंतजार कर रहे लोगों का उड्डयन मंत्रालय ने यह बड़ा तोहफा दिया है। मुंबई से 132 यात्रियों को लेकर गुरुवार को बरेली के लिए विमान ने उड़ान भरी। इस विमान सेवा को ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक राज्य उड्डयन मंत्री जनरल वीके सिंह और संसाद संतोष गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। उत्तर प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दीप प्रज्वलित करके इसकी शुरुआत की।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+