रायपुर में मुंबई से लड़कियां बुला कराई जा रही थी जिस्मफरोशी, पुलिस ने रात में मारा छापा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक सेक्स रेकैट का भंड़ाफोड़ करते हुए चार कॉलगर्ल और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात ग्राहकों को भी यहां से पकड़ा है। ये सेक्स रैकेट रायपुर के बोरियाकला इलाके में चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार देर रात छापा मारकर ये गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने बताया है कि छापे के दौरान लड़के लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे।
व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस ने बताया है कि ये सेक्स रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था, व्हाट्सएप पर फोटो देखकर लड़कियों की कीमत लगाई जाती थी। व्हाट्सएप पर ही जगह भी तय होती कि लड़की को कहां भेजना है। इसके एवज में एक रात का तीन से पांच हजार रुपए तक लिया जाता था। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल, 61 हजार रुपए और ग्राहकों के बारे में जानकारी वाली डायरी भी मिली है।
मुंबई और कोलकाता की हैं लड़कियां
पुलिस ने बताया है कि जिन लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी, वो मुंबई और कोलकाता से रायपुर आई थीं। ये सभी लड़कियां एक महीने के कांट्रेक्ट पर रायपुर आई थी और 28 दिन ये यहां थीं। 29 वें दिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लड़कियों, ग्राहकों और दलाल को जेल भेज दिया है।
मुख्य आरोपी की अभी तलाश
पुलिस ने बताया है कि मामले में मुख्य दलाल जो कोलकाता, मुंबई और दिल्ली से युवतियां बुलाकर जिस्मफरोशी का कारोबार चलाता था, अभी गिरफ्त से बाहर है। फरार दलाल ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिससे लड़कियों के बारे में जानकारी दी जाती थी। ये सब एक किराए के मकान में चल रहा था।
बिहार: बालिका गृह में यौन शोषण का सनसनीखेज खुलासा, 3 मासूम पाई गईं गर्भवती