बिरयानी में मिले चिकन की जगह कुत्ते और बिल्ली के मांस के टुकड़े

औरंगाबाद। अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं और रास्ते की सस्ती बिरयानी खाते हों तो सावधान हो जाएं क्योंकि उसमें चिकन व मटन की जगह कुत्ते का मांस हो सकता है। यह सुनकर आपको काफी हैरानी होगी लेकिन यह पूरी तरह से सच है। औरंगाबाद में पिछले कुछ दिनों से कुछ स्थानों पर बिरयानी में कुत्ते के मांस के टुकड़े पाए गए हैं। यह घटना एनिमल वेलफेयर ग्रुप के सदस्यों ने सामने लायी है।

Flesh of dogs and cats in Biryani in Aurangabad, Maharashtra.

औरंगाबाद के में कुछ दिनों से बहुत से स्थानों में नाले और कचरे में कुत्ते के काटे हुए सिर पाए गए हैं लेकिन उनका बाकी का शरीर प्राप्त नहीं होता है। सड़क पर सस्ती बिरयानी में कुत्ते के मांस का इस्तेमाल किए जाने की घटना को सही मायने में अधिकारियों द्वारा सामने लाया गया है। सस्ती बिरयानी में कुत्ते का मांस बेचने के साथ बिल्ली के मांस भी इस्तेमाल किए जाने का दावा अधिकारियों द्वारा किया गया है।

औरंगाबाद में मुकुंदवाडी, चिकलठाणा और पाडेगाव इन भागों में कुत्ते के काटे हुए सिर पाए गए हैं। औरंगाबाद महानगरपालिका के स्थायी समिति सभापति गजानन बारवाल ने समिति के सामने यह सवाल उपस्थित किया। समिति के सदस्यों द्वारा यह हकीकत बयां करने के बाद से महानगरपालिका सड़क पर बेचे जानेवाले सभी बिरयानी की गाड़ियों की जांच करेगी। एनिमल वेलफेयर मंडल के सदस्य औरंगाबाद में जांच के लिए आए थे। इस समय नागरिकों को सतर्कता बरतने की अपील भी की गई इसलिए सड़क की सस्ती बिरयानी खाने से पहले सावधान हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+