Flashback 2020: ये सेलेब्‍स नहीं संभाल पाए अपना रिश्‍ता, दुख भरी दास्‍तां इंस्टा पर शेयर की

Flashback 2020: ये सेलेब्‍स नहीं संभाल पर पाए अपना रिश्‍ता, अपनी दुख भरी दास्‍तां इंस्टा पर शेयर की

Flashback 2020: कोरोना काल में 2020 में कई बॉलीवुड सितारों और सेलेब्‍स ने अचानक अपनी शादी की खबर सुनाकर चौंका दिया वहीं कई सितारों को अपने पॉटनर के साथ रिश्‍ते में इनती कटवाहट महसूस हुई कि उन्‍होंने अगल होने का फैसला किया। टूटे दिल की दास्‍तां सेलेब्रेटीज ने इंस्‍टा पर शेयर कर लोगों के साथ अपना दुख बांटा। कहते है प्यार का पहला अक्षर अधूरा होता है इसलिए हर प्‍यार में पड़ने वालों के नसीब में सफलता नहीं होता। आइए जानते हैं कौन से हैं वो सितारें हैं जिनका 2020 में दिल टूट और वो अपने पॉटनर से अलग हुए?

कृष्णा और एबन हायम्स

कृष्णा और एबन हायम्स

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा और एबन हायम्स का अभी कुछ ही दिनों पहले ब्रेकअप हुआ था। कृष्णा श्रॉफ फुटबॉल प्लेयर एबन हायम्स के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं। कई मौको पर दोनों को साथ देखा गया था और उनकी फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कुछ समय पहले ही कृष्‍णा ने अपने ब्रेकअप की स्‍टोरी सोशल मीडिया पर साझा की थी। कृष्‍णा ने अपने इंस्‍टा पर ये जानकारी देते हुए लिखा था आप सभी एबन के साथ मेरी फोटो एडिट कर के मुझे टैग करना बंद कर दीजिए। हम दोनों अब साथ नहीं है, इसलिए हमें साथ में जोड़ना बंद कर दीजिए।

 पूजा गौर और राज सिंह

पूजा गौर और राज सिंह

एक्‍ट्रेस पूजा गौर ने राज‍ सिंह से अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। जबकि पूजा गौर और राज सिंह 10 साल से रिलेशनशिप में थे।10 वर्षों बाद दोनों में ऐसी खटास बढ़ी कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया। पूजा गौर ने इस बात की जानकारी देते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- इस बारे में बताने में कुछ वक्त लगा और हिम्मत जुटानी पड़ी।

सना खान और मेल्विन लुई

सना खान और मेल्विन लुई

सना खान और मेल्विन लुई का ब्रेकअप इस साल का सबसे बड़ी सुर्खियां बना था। सना खान का ब्रेकअप के बारे में सुनकर लोगों को बड़ा झटका ला था सना खान ने मेल्विन लुई पर धोखा देने का आरोप लगाया था इस कहानी से भी सना खूब सुर्खियों में रही। इस ब्रेकअप के कुछ ही दिन बाद सना खान ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा करते हुए गुजरात के मौलवी मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह करके सबको चौंका दिया था। इन दोनों कि निकाह की फोटो और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

रित्विक और आशा नेगी

रित्विक और आशा नेगी

रित्विक और आशा नेगी पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे उन्‍होंने 2020 में ब्रेकअप कर लिया। हालांकि उनके ब्रेकअप को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई। आशा नेगी ने अपने एक इटरव्‍यू में कहा था 'लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते है, लेकिन लाइफ की खास बात ये है कि आपके मन में उसके लिए प्यार कभी नहीं मरता' आशा नेगी के इस बयान के बाद लोग कयास लगाने लगे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि आशा ने नहीं की है।

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का रिश्‍ता 6 साल पुराना था वो दोनों लिव-इन में लंबे समय से रह रहे थे लेकिन इस साल उनके बीच इतनी दूरियां आ गई कि इन दोनों ने ब्रेकअप करने का निर्णय लिया। अनुषा ने अपने ब्रेकअप को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+