इन वेबसीरीज को लेकर खूब हुआ विवाद, अभिनेता-निर्देशकों को जारी हुए कोर्ट के नोटिस
इन वेबसीरीज को लेकर खूब हुआ विवाद, एक्टरों, निर्देशकों को जारी हुए कोर्ट के नोटिस
नई दिल्ली। साल 2020 कई लिहाज से अलग रहा, खासतौर से कोरोना और लॉकडाउन की वजह से कई बदलाव देखने को मिले। इस साल वेब सीरीज खूब लोकप्रिय हुईं। एक तरफ नई फिल्में जब कम आ रही थीं और सिनेमा बंद थे तो इन सीरीज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं कई सीरीज को लेकर विवाद भी खूब हुआ। यहां तक कि कुछ सीन को हटाना पड़ा तो कुछ मामलों में कोर्ट तक भी बात पहुंची। बीते दो सालों में कई वेब सीरीज पर विवाद हो चुका है।

बॉबी देओल की आश्रम
आश्रम वेब सीरीज को लेकर भी काफी विवाद रहा। अभिनेता बॉबी देओल और निर्माता प्रकाश झा को राजस्थान में जोधपुर की अदालत ने 'आश्रम' की वेब सीरीज के खिलाफ दर्ज एक मामले में नोटिस भी जारी किया है। इस चर्चित वेब सीरीज के दूसरे सीजन के रिलीज के बाद भी निर्माताओं और एक्टर बॉबी देओल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा।

ए सूटेबल बॉय
नेटफ्लिक्स पर लीज हुई ईशान खट्ट और तब्बू स्टारर वेब सीरिज ए सूटेबल बॉय को लेकर खूब विवाद हुआ। इसमें फिल्माए गए ईशान खट्टर और तबू के बीच उस किसिंग सीन को लेकर विवादरहा, जिसमें दोनों मंदिर में किस कर रहे हैं। इस सीन के बैकग्राउंड में भजन की आवाज सुनाई देती है। इसे कुछ हिंदू संगठनों ने लव जिहाद तक बता दिया और खूब हंगामा हुआ।

पाताल लोक को लेकर विवाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक भी विवादों में रही। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पाताल लोक पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई कि अनुष्का शर्मा ने एक वॉन्टेंड माफिया के साथ विधायक नंदकिशोर का फोटो लगाया है और गुर्जर समाज को आपत्तिजनक बातें भी कही हैं।

वेब सीरीज अभय 2 पर हुई बैन की मांग
वेब सीरीज अभय 2 भी विवाद के घेरे में रही। वेब सीरीज अभय 2 में शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल वेब सीरीज के दूसरे पार्ट में एक सीन दर्शाया गया है, जिसमें खुदीराम बोस की तस्वीर एक थाने में लटकी हुई दिखाई दे रही है। यह तस्वीर उस जगह टँगी दिखाई गई है जहां हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर लगाई जाती है. ऐसे में इस सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इंदौर में क्रांतिकारी परिवारों से जुड़े लोग इसे खुदीराम बोस का अपमान मान रहे हैं।

सेक्रेड गेम्स भी रही विवादों में
नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स भी विवादों में है। वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा। इस शिकायत में कांग्रेस कार्यकर्ता ने नेटफ्लिक्स, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सेक्रेड गेम्स के निर्माता और अन्य पर पूर्व प्रधानमंत्री को अपमानित करने का अलग आरोप लगाया गया।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications