New Year 2021: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ शेयर की साल की पहली फोटो, लिखा प्यारा सा मैसेज
New Year 2021: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ शेयर की साल की पहली फोटो, लिखा प्यारा सा मैसेज
New Year 2021: नए साल को सभी अपनी-अपनी तरह से सेलीब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी इस मौके को सेलीब्रेट किया है और शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री प्रियंकास चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ नए साल का जश्न मना रही हैं। प्रियंका ने निक जोनस से साथ फोटो शेयर की है जिसमें वह स्टाइलिश हैप्पी न्यू ईयर वाला चश्मा लगाए हुआ है।

उम्मीद है 2021 में सब बेहतर हो
प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। उम्मीद करती हूं कि 2021 में सबकुछ अच्छा-अच्छा हो। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर पति के साथ शेयर की है, उसमें उन्होंने जो चश्मा लगा रखा है, उसमें 2021 लिखा हुआ है। उनके साथ ही निक भी बैठे हुए हैं। प्रियंका की फोटो में उनका लुक देखने लायक है. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है वहीं निक भी ब्लैक टी- शर्ट में नजर आ रहे हैं।

सोनम ने पति को किस करते हुए शेयर की तस्वीर
सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में है। उन्होंने साल 2021 का स्वागत करते हुए बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने पति को किश करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 2021 का स्वागत वो प्यार के साथ कर रही हैं। उम्मीद है कि सभी के लिए साल बेहतर साबित होगा।

इन सितारों ने भी दी नए साल की शुभकामनाएं
बॉलीवुड के कई सितारों ने चाहने वालों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय कुमार ने उगते सूरज का एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, यह 2021 का पहला सूर्योदय। अगर आप से छूट गया हो। सभी की सफलता और खुशियों के लिए प्रार्थना। नए साल के लिए आपको शुभकामनाएं। अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा- वर्ष नव, हर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव। करीना कपूर ने सैफ और तैमूर के साथ फोटो शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications