Flashback 2020: करीना और अनुष्का सहित इन अभिनेत्रियों ने इस साल दी Good News

नई दिल्ली। Actresses Who Announced Pregnancy: साल 2020 बहुत से लोगों के लिए एक रोलर कोस्टर राइड जैसा रहा है। दुनियाभर में किसी की नौकरी गई तो किसी को दो वक्त की रोटी के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी काफी प्रभावित किया है। हालांकि ये साल कुछ लोगों के लिए खुशियों भरा भी रहा है। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के बहुत से लोगों ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की तो वहीं कुछ के घर नन्हे मेहमान का आगमन भी हुआ है।

अभिनेत्रियों ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

अभिनेत्रियों ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

इस साल अनुष्का शर्मा, करीना कपूर की तरह ही अन्य कई अभिनेत्रियों ने भी अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। तो चलिए ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों की बात करते हैं जिन्होंने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर कर अपने जल्द ही माता-पिता बनने की जानकारी लोगों को दी। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का दोनों साथ दिखे, जिसमें अभिनेत्री का बेबी बंप नजर आ रहा है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर कर लिखा, 'और फिर, हम तीन हो गए! जनवरी 2021 में आ रहा है।'

करीना कपूर

करीना कपूर

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने जब करीना के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी तो लगभग हर जगह ये खबर सुर्खियों में छाई रही। दंपति अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें करीना और सैफ की पहली संतान तैमूर अली खान हैं। तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था। पहले करीना की प्रेग्नेंट होने की महज खबरें ही आ रही थीं, लेकिन दंपति ने बाद में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने परिवार में एक और सदस्य को शामिल करने की घोषणा करने पर खुशी महसूस कर रहे हैं।

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने भी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हैरान कर दिया। अनीता ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की जिंदगी के अनमोल पल नजर आ रहे थे। इस वीडियो में अनीता और रोहित के गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड वाले रिश्ते से लेकर, उन्हें प्रपोज किए जाने, इनकी शादी के पल और आखिर में अनीता का बेबी पंप दिखाया गया है। अनीता फरवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

जानकी पारेख

जानकी पारेख

बचपन की दोस्ती के बाद एक दूसरे के प्यार में पड़कर शादी करने वाले नकुल मेहता और जानकी पारेख भी अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी। नकुल ने 7 नवंबर, 2020 को इस बात की जानकार दी कि वह और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के आने की खुशी मना रहे हैं। इन्होंने भी एक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते का हर खूबसूरत लम्हा दिखाया। इसमें दिखाया गया है कि दोनों का ये रिश्ता कैसे दोस्ती से शुरू हुआ, फिर दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड बने और फिर इन्होंने शादी कर ली। अब दोनों ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+