आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे YSRCP के पांच सांसदों ने सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर टीडीपी और वाआईएसआरसीपी केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। एक तरफ जहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने खुद को केंद्र सरकार से अलग कर लिया है तो दूसरी तरफ वाईएसआरसीपी के पांच सांसदों ने आज लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। वाईएसआरसीपी के सभी पांच सांसद आज लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

ysrcp

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी मोदी सरकार पर सदन से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लगातार सदन में भाग रही है और वह बार-बार सदन की कार्यवाही को स्थगित करा रही है। पिछले कई दिनों से भाजपा सदन की कार्रवाई को लगातार स्थगित करा रही है, ऐसे में अगर आज भी सदन की कार्रवाई को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाता है तो हमारे सांसदों को राष्ट्रपति से जरूर मुलाकात करनी चाहिए।

इसे भी पढे़ं- जानबूझकर संसद से भाग रही है मोदी सरकार: चंद्रबाबू नायडू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+