दिल्ली पुलिस ने पकडी 5 करोड़पति नौकरानियां, ऐसे करती थीं चोरियां
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 5 महिलाओं के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो घरों में काम करने के बहाने चोरी करती थीं। ये महिलाएं घरों में मेड की नौकरी करने के बहाने चोरी और सेंधमारी की कई वारदातों को अंजाम दे चुकीं हैं। आरोपी महिलाएं पॉश इलाकों में घूमकर घरेलू सहायिका की नौकरी तलाशती थीं और नौकरी मिलने के बाद बेहतर काम कर मालिकों का विश्वास जीत लेती थीं। इसके बाद एक दिन मौका पाकर उन्हें घर में लूट की वारदात को अंजाम दे देतीं। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं पिछले कई सालों से दिल्ली में एक्टिव हैं।

सभी पांचों महिलाएं बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं
पुलिस ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार की सभी पांचों महिलाएं बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि वह इस गिरोह की अब तक सात महिलाओं को गिरफ्तार कर चुके हैं। उनके पास से पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की गोल्ड और डायमंड के जेवरात भी बरामद की है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, हौज खास और मियांवाली नगर थाने में दर्ज चोरी के तीन मामलों में 100 पर्सेंट जूलरी इनके पास से रिकवर हुई है।

गाजियाबाद और नोएडा में किराये का मकान लेकर रहती थीं
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस से बचने के लिए ये गाजियाबाद और नोएडा में किराये का मकान लेकर रहती थीं। एक-दो वारदात करने के बाद कुछ महीनों के लिए बिहार लौट जाती थीं। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में घरों से एक ही तरीके से पांच चोरियां सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। पुलिस के पास कई आरोपी महिलाओं की सीसीटीवी तस्वीरें थीं।

ऐसे देती थीं चोरी को अंजाम
25 नवंबर को पुलिस टीम को सूचना मिली कि महिला गिरोह की कुछ सदस्य गाजीपुर बस डिपो के पास आने वाली हैं। पुलिस की ने वहां पर महिलाओं के पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान पुलिस ने 7 महिलाओं के गिरफ्तार कर लिया। इन महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह दो की संख्या में कोठियों व फ्लैटों में जाकर घरेलू सहायिका की नौकरी मांगती थी। एक-दो महीने तक अच्छा काम करके मालिक का विश्वास जीत लेती थीं। फिर एक दिन मौका देखकर वारदात वाले दिन अपनी एक और महिला साथी को बुलाकर मालकिन बातों में उलझा देती और दूसरी महिला साड़ी अथवा शॉल में जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाती।












Click it and Unblock the Notifications