कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली। Road Accident in Karnataka कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बीती रात हुए एक भयानक रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, चित्रदुर्ग जिले के BG हल्ली इलाके के पास का बताया जा रहा है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
एक कार और बस में हुई भीषण टक्कर के बाद कार सवार 5 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है, जबकि बस में सवार 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कार और बस की टक्कर के बाद कार के तो परखच्चे से उड़ गए। अभी इस हादसे को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications