कहां-क्या कर रहे हैं केजरीवाल के 5 मंत्री

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आसपास सिमट कर रह गई है। हालांकि उनकी कैबिनेट में कुछ और भी भी हैं, पर सारे फैसले ये दोनों ही लेते हैं।

Five ministers of Delhi government are doing what?

केजरीवाल कैबिनेट ने कुछ समय पहले शपथ ली थी। सरकार में पीडब्लूडी, वित्त और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हर जगह पहुंचते हैं। लगता है कि इस सरकार में उनके बिना पत्ता भी नहीं हिलता। वे किसी पुल के उद्घाटन से लेकर केजरीवाल को अगर कोई खास इंसान मिलने आता हैतो वे वहां प रहते हैं।वे पटपड़गंज से विधायक बने हैं।

मुस्लिम विधायक

आम आदमी पार्टी के एक मात्र मुस्लिम विधायक और मंत्री असीम अहमद खान का जब से शपथ ली है,किसी को कोई खबर नहीं है। वे क्या कर रहे हैं, कोई नहीं जानता। वे मटियामहल से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेता शोएब इकबाल को चुनावों में हराया था। यही हाल महिला और बाल विकास विभाग के मंत्री संदीप कुमार का भी है। वे क्या फैसले ले रहे हैं और क्या कदम उठा रहे हैं अपने विभाग के संबंध में कोई नहीं जानता।

केजरीवाल के पुराने साथी

अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी गोपाल राय कभी-कभार खबरों में आ जाते हैं। वे परिवहन और श्रम मंत्री हैं। वे पिछला विधानसभा का चुनाव हार गए थे। वे भी मीडिया की नजरों से गायब रहते हैं। जानकार कहते हैं कि जब सारे फैसले केजरीवाल और सिसोदिया करेंगे तो बाकी क्या करेंगे।

पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार में भी मंत्री रहे सतेंद्र जैन भी लगभग खबरों में नहीं रहते। हां,कानून मंत्री मंत्री जितेन्द्र तोमर अपनी कथित फर्जी डिग्रियों के कारण खबरों में रहते हैं। वे क्या कर रहे हैं, इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+