आंध्र प्रदेश में मालगाड़ी के पलटे पांच डिब्बे, वंदे भारत समेत कई रेल हुई तीन घंटे लेट, रद्द की गई ये ट्रेनें
आंध्र प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को जाने वाले कुछ ट्रेनों को रदद कर दिया है। इसकी वजह मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से पलट गए।
5 wagons of goods train derail: आंध्र प्रदेश में ताडी ओर अनाकापल्ली रेवले स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। ये मालगाड़ी कोयले से लदी हुई थी बुधवार की सुबह करीब चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पटरी से उतरने के कारण पांच डब्बे क्षत्रिग्रस्त हो गए।
मालगाड़ी के साथ हुई इस दुर्घटना के कारण भारत की वंदे भारत समेत अन्य कई ट्रेने तीन घंटे लेट हो गई। हादसे की वजह से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें तीन घंटे लेट हुई।

बुधवार को ये ट्रेन कर दी गई रद्द
रेलवे विभाग ने विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा लाइन पर कुछ यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया था।
इसके अलावा वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के निर्धारित समय में परिवर्तन किया। इस बदलाव के बाद रेलवे विभाग ने ऐलान किया है कि से निम्न ट्रेने बुधवार को रद्द कर दी गईं।
- ट्रेन संख्या 12805 विशाखापत्तनम से लिंगमपल्ली जाने वाली जन्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 17240 विशाखापत्तनम से गुंटूर सिम्हाद्री एक्सप्रेस
- विजयवाड़ा से विजाग और विजाग से विजयवाड़ा उदय एक्सप्रेस ट्रेनें जिसका ट्रेन नंबर 22701 और 22702 है वो बुधवार को रद्द कर दी गईं।
गुरुवार की ये ट्रेने की गई रद्द
- ट्रेन नंबर 17239 सिम्हाद्री एक्सप्रेस गुंटूर से विशाखापत्तनम
- ट्रेन नंबर 12806 लिंगमपल्ली से विशाखापत्तनम जन्मभूमि एक्सप्रेस गुरुवार को भी रद्द की गई हैं।
- तुरंत की गई मरम्मत, शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन
पटरियों की मरम्मत के बाद शुरू हुई ट्रेनों की आवाजाही
वाल्टेयर डिवीजन के अधिकारियों की मदद से दक्षिण-मध्य रेलवे के अधिकारी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक को बहाल करने में जुट ग्ए। पटरियों की मरम्मत के बाद बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे से लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications