OMG! मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेसवे पर हुई मछलियों की बारिश

पुणे। मुंबई-पुणे हाईवे पर सोमवार दोपहर मछलियों की बारिश हुई। सुनने में अजीब जरूर लगेगा लेकिन मछलियों की बारिश भी उन रहस्‍यों में शामिल है जो अबतक अनसुलझे हैं। इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है और सड़क पर पड़ी बड़ी-बड़ी मछलियों की तस्‍वीरें भी वायरल हो रही है।

OMG : Fish Rain on Mumbai-Pune Expressway

सोशल मीडिया पर जो तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं उनमें लोग मुंबई-पुणे हाईवे पर पड़ी हुई मछलियां उठाते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो सड़क पर कई किमी तक म‍छलियां पड़ी थीं। जो लोग उधर से गुजर रहे थे वो अपनी गाडि़यां रोक-रोक कर मछलियां उठा रहे थे।

कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की गई हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बरसात की पुष्टि स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जून 2015 में मछलियों की ऐसी ही बारिश आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के गोलमुंडी गांव में भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+